कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ऊषा संखवार ने नगर के विकास के लिए मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की

नगर पालिका अध्यक्ष पद के समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्यासी ऊषा संखवार ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बढ़ौली,परेहरापुर,तथा दलेलनगर में घर घर पहुंचकर जनसंपर्क किया तथा नगर के विकास के लिए मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद के समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्यासी ऊषा संखवार ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बढ़ौली,परेहरापुर,तथा दलेलनगर में घर घर पहुंचकर जनसंपर्क किया तथा नगर के विकास के लिए मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

IMG 20230506 WA0050

बताते चलें कि इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गईं है।जैसे जैसे निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आते दिख रही है वैसे वैसे प्रत्यासी भी मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जोर आजमाइश में लगे हुए है।इसी क्रम में पुखरायां नगर अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्यासी ऊषा संखवार ने भी अपना संपर्क अभियान तेज कर दिया है।

IMG 20230506 WA0053

उन्होंने शनिवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बढ़ौली,परेहरापुर,दलेलनगर इत्यादि स्थानों पर घर घर जाकर जनसंपर्क किया तथा मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर का चहुमुखी विकास कराना है।

IMG 20230506 WA0049

फिर चाहे वह सड़क,नाली,खडंजा,पानी या अन्य किसी प्रकार का विकास ही क्यों ना हो।इस मौके पर हरिओम यादव, छुन्ना अग्निहोत्री,संतोष संखवार,रामचंद्र, श्रीबाबू,रिक्खीलाल,रामखिलावन,अखिलेश नेता,डॉक्टर योगेंद्र,दीपक राज आदि लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button