कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कार और बाइक की जोरदार भिडंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नोनापुर मोड़ के पास बुधवार की शाम एक कार और बाइक की आपस में हुई जोरदार भिडंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नोनापुर मोड़ के पास बुधवार की शाम एक कार और बाइक की आपस में हुई जोरदार भिडंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर मोड़ के पास बुधवार की शाम एक मोटरसाइकिल तथा कार में आपस में भिडंत हो गई जिसके चलते मोटरसाइकिल में सवार सतनाम पुत्र जागेश्वर तथा मनु पुत्र प्रवीन निवासी खलाशपुर थाना राजपुर व मुरारी पुत्र लखन निवासी सिलहरा थाना राजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन सीएचसी पहुंच चुके थे।

Related Articles

AD
Back to top button