कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने सट्टी थाने का किया निरीक्षण, बोले- कार्यशैली करे दुरुस्त

क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर रविकांत गौड़ ने सट्टी थाने का निरीक्षण कर थाना इंचार्ज को लंबित पड़ी विवेचनाओं को शीघ्र पूर्ण करने व गैंगस्टर और वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी करने तथा थाने की साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर रविकांत गौड़ ने सट्टी थाने का निरीक्षण कर थाना इंचार्ज को लंबित पड़ी विवेचनाओं को शीघ्र पूर्ण करने व गैंगस्टर और वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी करने तथा थाने की साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

IMG 20230613 WA0034

बताते चलें कि बीते दिनों पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा क्षेत्राधिकारियों पर तबादले का चाबुक चलने के पश्चात भोगनीपुर क्षेत्राधिकारी को यातायात शिफ्ट कर उनके स्थान पर क्षेत्राधिकारी डेरापुर रविकांत गौड़ को नवीन तैनाती दी गई।मंगलवार को नवागत क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने सट्टी थाने का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने थाने में काफी समय से लंबित चल रही विवेचनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश थाना इंचार्ज शिवशंकर को दिए साथ ही उन्होंने गैंगस्टर और वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी तथा थाने की साफ सफाई रखने के लिए भी कहा।वहीं इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों संग कस्बा गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।

FB IMG 1686673737211

वहां मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि कस्बे में कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा उपद्रवियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।वहीं उन्होंने थाना इंचार्ज शिवशंकर को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों के साथ अच्छा और मधुर व्यवहार किया जाए तथा प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर उचित कार्यवाही की जाए।इस अवसर पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button