कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

5 जून को स्कूलों में मनेगा विश्व पर्यावरण दिवस

आगामी 5 जून को सभी सरकारी स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के आदेश जारी किए गए हैं। बेसिक संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश दिए हैं।

Story Highlights
  • मिशन लाइफ को केंद्र में रखते हुए मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस 2023
अमन यात्रा , कानपुर देहात। आगामी 5 जून को सभी सरकारी स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के आदेश जारी किए गए हैं। बेसिक संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय के मुताबिक जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा।
इस संदर्भ में सभी ब्लॉक एजुकेशन अफसरों को निर्देश दे दिए हैं। इसको लेकर छात्र-छात्राएं रैली भी निकलेंगे। छात्र-छात्राओं के लिए पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रतियोगिताएं भी होंगी। पर्यावरण जागरूकता के संदर्भ में किए जाने वाले उपायों के बारे में बताकर फोटोग्राफ व वीडियो एवं अन्य गतिविधियों को वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा। इस वर्ष पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने मिशन लाइफ को केंद्र में रखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मनाने की घोषणा की है।
बता दें हर साल दुनियाभर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरुकता पैदा की जा सके। इस दिन सोशल मीडिया, सोशल गैदरिंग और कई तरह के कार्यक्रम आयोजन कर पर्यावरण से जुड़े फैक्ट्स शेयर किए जाते हैं ताकि लोगों को इसके बारे में पता चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button