कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

52 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मलासा विकासखंड के अंतर्गत देवीपुर सीएचसी में सोमवार को शिविर लगाकर 52 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर महिला चिकित्सकों द्वारा उन्हें खानपान संबंधी उचित सलाह भी दी गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मलासा विकासखंड के अंतर्गत देवीपुर सीएचसी में सोमवार को शिविर लगाकर 52 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर महिला चिकित्सकों द्वारा उन्हें खानपान संबंधी उचित सलाह भी दी गई।

सोमवार को विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।जहां पर महिला चिकित्सकों डॉक्टर अर्शी आजमी तथा डॉक्टर कृतिका सोनी द्वारा 52 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई।इस दौरान गर्भवतियों का वजन,ऊंचाई,पेट की जांच,खून की जांच,हीमोग्लोबिन,रक्तचाप,शुगर,एचआईवी,यूरिन,ह्रदय स्पंदन इत्यादि जांचे कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं गईं।इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा गर्भावस्था के दौरान आने वाली जटिलताओं के बारे में जागरूक कर महिलाओं को खानपान संबंधी उचित सलाह दी गई।

डॉक्टर अर्शी आजमी ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधा के लिए प्रत्येक माह 9 तारीख को एनसी सेवाएं देने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मनाया जाता है।अभियान में यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रत्येक महिला की दूसरी और तीसरी तिमाही तक गर्भवती गर्भावस्था में कम से कम एक बार चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जांच अवश्य हो जाए।मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए ये जरूरी है कि गर्भधारण से लेकर प्रसव होने तक हर गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व विशेष स्वास्थ्य जांच हो एवम उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देकर संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जा सके।इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास,फार्मासिस्ट राजेश कुमार,शशांक,एलटी योगेंद्र सिंह, संजीव कुमार,सुरेंद्र कुमार, एएनएम संगीता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button