अपना देश

एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

एक अप्रैल से 45 से ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका लगेगा. मोदी कैबिनेट ने यह फैसला किया है.

नई दिल्ली,अमन यात्रा ; एक अप्रैल से देश में 45 साल से ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका लगेगा. मोदी कैबिनेट ने यह फैसला किया है.  केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस बात की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि देश में टीका की भरपूर मात्रा उपलब्ध है. कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है.

बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जोरों पर है. ऐसे में हर राज्य और केंद्र सरकार इस बात का पूरा ध्यान दे रही है कि कोरोना से हर संभव बचाव किया जाए और इसके लिए वैक्सीन सबसे उचित तरीका है.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं. देश में अब तक 4.72 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए जारी आंकड़ो के मुताबिक सोमवार शाम 7 बजे तक कुल 4,72,07,134 वैक्सीन डोज दी गई हैं.

सोमवार को 3,34,367 लाभार्थी जो 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित है और 60 साल से ज्यादा उम्र के 13,07,614 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है. वहीं 40,976 हेल्थकेयर और 72,153 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज दी गई, जबकि 44,728 हेल्थकेयर और 1,65,797 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button