कानपुर देहात

कानपुर देहात में बस की टक्कर से ऑटो सवार सेवानिवृत्त फौजी व किसान की मौत, तीन घायल

सीओ आवास के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार जगनपुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी ५२ वर्षीय गिरीश कुमार दुबे व खमहैला निवासी २७ वर्षीय किसान जितेंद्र कुमार की मौत हो गई

कानपुर, अमन यात्रा । अकबरपुर माती रोड पर सवारियों से भरी ऑटो में निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे सेवानिवृत्त फौजी व किसान की मौत हो गई। वहीं ऑटो सवार बेसिक शिक्षा विभाग की परियोजना अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।

माती से अकबरपुर की तरफ सवारी भरकर ऑटो आ रही थी। सीओ आवास के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार जगनपुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी ५२ वर्षीय गिरीश कुमार दुबे व खमहैला निवासी २७ वर्षीय किसान जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक गिरीश के ८० वर्षीय पिता प्रभुआसरे, बीएसए कार्यालय की परियोजना अधिकारी पूर्णिमा आर्या व आलमचंद्रपुर के ऑटो चालक राहुल पाल घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पूर्णिमा व प्रभु आसरे की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। जितेंद्र की मां सूरजमुखी, बहन पूजा व भाई सतेंद्र का रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो व बस को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी अकबरपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बस नंबर के आधार पर चालक को पकड़ा जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button