मनोरंजन

सारा अली खान ने होली के लिए ट्रेंडी अंदाज, फैंस को दी त्योहार की बधाई

सोशल मीडिया पर सारा अली खान का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. बता दें कि इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

वीडियो शेयर करते हुए सारा ने लिखा, “आप सभी को होली की बहुत बहुत बधाई. Spoity India के साथ यह मेरा पहला डांस वीडियो है और मैं आप सभी को इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए आमंत्रित करती हूं.” सारा ने आगे लिखा, “इस ट्रेंड को फॉलो कीजिए और आप भी अपने दोस्तों के साथ अपना वीडियो शेयर कीजिए.” सारा का यह वीडियो अब उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

फैंस ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिकिया देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने सारा को होली की शुभकामनाएं तो दी ही हैं, साथ ही उनके डांस की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सारा आप कमाल की डांसर हो.” एक और यूजर ने लिखा, “आपके स्माइल का मैं बहुत बड़ा फैन हूं. ऐसे ही हम सबको एंटरटेन करती रहें.” वहीं, एक यूजर ने सारा की तारीफ करते हुए लिखा, “आप बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं. अपनी खूबसूरती बरकरार रखें.” बता दें कि अब तक इस वीडियो को 2 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं.

Related Articles

AD
Back to top button