उत्तरप्रदेश

दर्दनाक हादसा: बुलंदशहर में होली की खुशियों के बीच मचा कोहराम, कार और पिकअप वाहन की टक्‍कर में चार की मौत

बुलंदशहर में होली त्योहार के दिन दर्दनाक हादसा। कार और पिकअप वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत एक बच्‍चे समेत चार की मौत। हादसा दरियापुर के पास आइपी कॉलेज के पास हुआ। मृतकों का पोस्‍टमॉर्टम कराया जा रहा है।

 

बुलंदशहर, एएनआइ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली त्योहार की खुशियां कोहराम में बदल गई। जब एक भीषण हादसे में चार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार और पिकअप वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा तब हुआ जब पिकअप वाहन यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान उसकी टक्‍कर कार से हो गई। कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। दर्दनाक हादसा दरियापुर के पास आइपी कॉलेज के पास हुआ।

Related Articles

AD
Back to top button