कानपुर देहात

भाजपा जिलाध्यक्ष के परिवार के हाथ नहीं आई प्रधानी,पढ़े पूरी खबर

क्षेत्र के दो गांव से भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार प्रधानी में किस्मत अजमा रहा था, लेकिन दोनों ही जगह से शिकस्त मिली है। इस परिणाम को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही।

 सरवनखेड़ा,अमन यात्रा : क्षेत्र के दो गांव से भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार प्रधानी में किस्मत अजमा रहा था, लेकिन दोनों ही जगह से शिकस्त मिली है। इस परिणाम को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही।

भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान के स्वजन दो अगल बगल के गांव सेरूवा टप्पा सैंथा व मुक्तापुर सैंथा में रहते हैं। इस बार चुनाव में सेरूवा टप्पा सैंथा से उनकी माता प्रेमकुमारी ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ रहीं थीं जहां निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंगल सिंह परिहार ने 167 वोटों से हरा दिया। इसी तरह मुक्तापुर टप्पा सैंथा में जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई रिपुदमन सिंह प्रधान पद के उम्मीदवार थे। जहां पर निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैलेन्द्र सिंह ने रिपुदमन सिंह को 98 वोटों से हराया। इसे लेकर गांव व आसपास काफी चर्चा रही कि दोनों गांव की प्रधानी जिलाध्यक्ष के परिवार में जाने से रह गई।

परिवार है संक्रमित

जिलाध्यक्ष संक्रमित हुए थे जो कुछ दिन पहले स्वस्थ हुए, लेकिन उनकी मां के अलावा बाकी लोग संक्रमित हैं और इस समय सभी कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

Related Articles

AD
Back to top button