कानपुर देहात

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने किया पौधारोपण, दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने ईको पार्क में वृक्षारोपण किया, साथ ही इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है.

Story Highlights
  • मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने वृक्ष लगाते हुए कहा कि मानव और पर्यावरण का अत्यन्त गहरा सम्बन्ध है,

कानपुर देहात,अमन यात्रा। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने ईको पार्क में पौधारोपण किया, साथ ही इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, अर्थवेद में भी कहा गया है कि ‘‘प्रकृतिः रक्षति रक्षिता…‘‘ अर्थात प्रकृति से सुरक्षा पाते रहने के लिए उसका संरक्षण करना जरूरी है, हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे सजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाये। वहीं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।

photo 3

वही इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने वृक्ष लगाते हुए कहा कि मानव और पर्यावरण का अत्यन्त गहरा सम्बन्ध है, ‘‘तेन त्यत्केन भुंजीथाः‘‘ के भाव से प्रकृति का लगातार शोषण होता रहा है, इसी लिए जरूरी है कि हम व्यापक स्तर पर इसका संरक्षण करें, अधिक से अधिक पेड़, पौधें लगाये, साथ ही आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण की महत्ता से अवगत कराये, वास्तव में पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को मिलकर कदम बढ़ाना होगा, नही तो वसुन्धरा कही जाने वाली पृथ्वी एक दिन बन्जर होकर रह जायेगी।

photo 2 1 1

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए सबसे बढ़ा उपहार है, पेड़ पौधों को लगातार काटे जाने से वातावरण जहरीला होता जा रहा है, इसका दुष्परिणाम धरती पर जीवित प्रत्येक प्राणी के ऊपर पड रहा है। इस लिए जरूरी है कि हम पर्यावरण के प्रति सजग बने। इस मौके पर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी, वनाधिकारी आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button