अपना देशफ्रेश न्यूज

TMC ने राकेश टिकैत को बुलाया बंगाल, पढ़े पूरी खबर

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले साल से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं. किसानों की मांग है कि सरकार इन कृषि कानूनों को वापस ले. इस बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल बुलाया है.

नई दिल्ली,अमन यात्रा :  केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले साल से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं. किसानों की मांग है कि सरकार इन कृषि कानूनों को वापस ले. इस बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल बुलाया है.

हाल ही में हुए बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बड़ी जीत हासिल की है. बंगाल चुनाव के दौरान भी राकेश टिकैत ने बंगाल का दौरा किया था. वहीं अब टीएमसी ने 9 जून को राकेश टिकैत को बंगाल बुलाया है. बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कई बार आवाज उठाई है.

अब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राकेश टिकैत को बंगाल में मिलने के लिए बुलाया है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ आगे की रणनीति पर विचार किया जा सकता है. 26 नवंबर 2020 से किसान दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले राकेश टिकैत ने बंगाल चुनाव के दौरान नंदीग्राम से टीएमसी के लिए चुनावी कैंपेन भी किया था. चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से टीएमसी की उम्मीदवार थीं.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button