कानपुर देहात

टोक्यो ओलम्पिक 2020 हेतु ‘‘रोड टू टोक्यो क्यूज‘‘ का आनलाइन आयोजन आज से प्रारम्भ

  टोक्यो ओलम्पिक 2020 हेतु ‘‘रोड टू टोक्यो क्यूज‘‘ का आयोजन आनलाइन दिनांक 23 जून 2021 से 22 जुलाई 2021 तक किया जा रहा है। ओलम्पिक खेलो का इतिहास, खेलों में पूर्व में खिलाडियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां, वल्ड रिकार्ड तथा वर्तमान एवं पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : टोक्यो ओलम्पिक 2020 हेतु ‘‘रोड टू टोक्यो क्यूज‘‘ का आयोजन आनलाइन दिनांक 23 जून 2021 से 22 जुलाई 2021 तक किया जा रहा है। ओलम्पिक खेलो का इतिहास, खेलों में पूर्व में खिलाडियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां, वल्ड रिकार्ड तथा वर्तमान एवं पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे।

उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी प्रदीप सिंह चैहान ने बताया कि ‘‘रोड टू टोक्यो क्यूज‘‘ की जानकारी विभागीय वेबसाइड पर उपलब्ध है। खेल विभाग की वेबसाइड htt:// upsports.gov.in/, खेल निदेशालय वेबसाइडhtt:// upsports.gov.in/sportsdirectorate/, स्पोर्टस काॅलेज लखनऊ की वेबसाइड htt:// upsports.gov.in/sportscollege/ है, जो भी खिलाड़ी, खेल प्रेमी, उपरोक्त आयोजन में सम्मलित होना चाहते है वह उक्त वेबसाइड पर सम्पर्क स्थापित करें, विशेष जानकारी हेतु जिला क्रीड़ाधिकारी कानपुर देहात से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Related Articles

AD
Back to top button