उन्नावउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

उन्नाव में इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगा : अखिलेश यादव

कानपुर मेट्रो को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम योगी ठोको राज के मुखिया हैं.

Story Highlights
  • सरकार बताए छापों में मिला पैसा किसका है : अखिलेश

उन्नाव, अमन यात्रा : कानपुर मेट्रो को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम योगी ठोको राज के मुखिया हैं. जितने मुकदमें उनपर हुए हैं उतने किसी भी मुख्यमंत्री पर नहीं हुए हैं. वहीं रैलियों पर रोक के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो चुनाव आयोग कहेगा वो मानेंगे.

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को हटाने के लिए जनता तैयार है. उन्नाव में इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगा. कारोबारी पीयूष जैन के कॉल रिकॉर्ड की जांच हो. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने कारोबारी पर छापा मारा है.

akhilesh 2

मेट्रो का काम साढ़े 4 साल पहले ही पूरा होना चाहिए था- अखिलेश यादव
पीएम नरेंद्र मोदी के कानपुर मेट्रो के उद्धघाटन पर अखिलेश यादव ने कहा कि मेट्रो का काम साढ़े 4 साल पहले ही पूरा होना चाहिए था. बीजेपी सरकार में इसे लेकर देरी हुई. वहीं कन्नौज में पीयूष जैन के घर छापेमारी पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी छापों को लेकर झूठ बोल रही है. सरकार बताए छापों में मिला पैसा किसका है.

akhilesh 4

उन्नाव में अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी झूठ इतना बोल रहे हैं जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता. उन्नाव में कोरोना के समय में गंगा में लाशें बह रही थी, इलाहाबाद और बनारस में भी लाशें बह रही थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button