उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पीड़ित महिला ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई

खेत देखने आई महिलाओं के साथ दबंग युवक ने अपने परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट के दौरान तीन महिलाएं घायल हो गई हैं। घायल महिला ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

शिवली,अमन यात्रा। खेत देखने आई महिलाओं के साथ दबंग युवक ने अपने परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट के दौरान तीन महिलाएं घायल हो गई हैं। घायल महिला ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों घायलों को उपचार के लिए शिवली अस्पताल भेज दिया है।

कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के गांव धरीपुरवा निवासिनी हेममन्ती पत्नी स्वर्गीय प्रकाश नारायण राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह बीते शनिवार की दोपहर शिवली कोतवाली क्षेत्र के कड़री गांव स्थित अपने खेतों को देखने आई थी। तभी खेत में नुकसान होने को लेकर गांव के ही निवासी रिंकू पुत्र चंद्र किशोर वर्मा प्रियंका पत्नी रिंकू वर्मा सुशीला पत्नी चंद्र किशोर गाली गलौज करने लगे जब उसने गाली देने का विरोध किया तो उक्त तीनों लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

bikano२
विज्ञापन

मारपीट के दौरान बचाने आई बीना पत्नी श्यामलाल एवं राधा वर्मा को भी इन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान तीनों को काफी चोट आई है। पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button