औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दयालक्ष्मी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

रविवार को अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित कस्बा फफूंद के मोहल्ला तिवारियान में स्थित दया लक्ष्मी सरस्वती शिशु मंदिर की प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई।

फफूंद,औरैया। रविवार को अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित कस्बा फफूंद के मोहल्ला तिवारियान में स्थित दया लक्ष्मी सरस्वती शिशु मंदिर की प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता नरेंद्र भदौरिया ने की, तथा संचालन प्रबंध समिति की बैठक व्यवस्थापक हरिओम तिवारी ने किया। इस मौके पर उपस्थित सभी विद्यालय के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय में प्रवेश के संबंध में चर्चा की। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने पीजी क्लास के 5 बच्चों के एडमिशन किए। विद्यालय के  अध्यक्ष नरेश भदौरिया,  प्रबंधक हरिओम तिवारी, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा के अलावा विद्यालय की संरक्षिका लक्ष्मी अवस्थी, राम शुक्ला, बृजेश त्रिपाठी, ब्रजेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र कुशवाहा, अजीत पांडे, योगेश त्रिपाठी, प्रशांत मिश्रा, मनु मिश्रा, भोले सिंह राजपूत, शैलेंद्र त्रिपाठी, वीना कुमारी शर्मा, उमेश तिवारी, शिव कांत मिश्रा, गोविंद मिश्रा, संजय शर्मा, मिथिलेश राजपूत, राजेंद्र राठौर, राम मोहन शुक्ला, अनुज दुबे, डॉक्टर सुभाष त्रिपाठी, आदि सहित आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button