कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए सोशल ऑडिट कैंप का आयोजन

मलासा विकासखंड स्थित रायरामापुर गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सोशल ऑडिट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें किसान सम्मान निधि के लिए पात्र तथा अपात्र मृतक व पेंशनर किसान लाभार्थियों की छटनी की गई।

बरौर, ब्रजेन्द्र तिवारी। बुधवार को मलासा विकासखंड स्थित रायरामापुर गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सोशल ऑडिट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें किसान सम्मान निधि के लिए पात्र तथा अपात्र मृतक व पेंशनर किसान लाभार्थियों की छटनी की गई। सहायक तकनीकी प्रबंधक राजकीय बीज भंडार डींघ सुमित कुमार ने बताया कि बुधवार को विकासखंड के रायरामापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए सोशल ऑडिट कैंप का आयोजन किया गया.

 

जिसमें किसान सम्मान निधि पाने वाले पात्र तथा अपात्र किसान लाभार्थियों की छटनी की गई कुल 215 किसान लाभार्थियों की सूची में कुल 5 किसान मृतक  3 किसान सरकारी पेंशन भोगी तथा 15 किसान अपात्र पाए गए बताते चलें कि केंद्र सरकार के आदेश पर इन दिनों किसान सम्मान निधि पाने वाले अपात्र किसान लाभार्थियों की छटनी की जा रही है कुछ किसान मृतक हो चुके हैं तो वहीं कुछ सरकारी पेंशन भोगी भी है अभी तक इन अपात्र किसानों के खाते में भी किसान सम्मान निधि की राशि भेजी जा रही थी जैसा की अब जांच में खुलासा हो रहा है.

 

इस बाबत सहायक तकनीकी प्रबंधक राजकीय बीज भंडार सुमित कुमार ने बताया कि इन सभी अपात्र किसान लाभार्थियों की सूची लखनऊ भेजी जाएगी तथा अपात्र किसानों का डाटा सूची से बाहर किया जाएगा तथा पात्र किसान लाभार्थियों को सूची में जोड़ा जाएगा ताकि सभी पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके। इस मौके पर लेखपाल रामआसरे, ग्राम प्रधान जसवीर सिंह, पंचायत सहायिका सुषमा, सोनू ,मदन मिश्रा, सतीश त्रिवेदी, रामचंद्र मिश्रा, गुड्डन त्रिवेदी , सौरभ पाण्डेय, नीलू पांडेय,  श्रीबाबू सुशीला पांडेय,  रामलखन त्रिवेदी आदि किसान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button