औरैयाउत्तरप्रदेश

शैक्षिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियो ने की बीएसए से वार्ता

विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जनपद के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जीएस राजपूत से मिलकर वार्ता की।

दिबियापुर,औरैया,अमन यात्रा । विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जनपद के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जीएस राजपूत से मिलकर वार्ता की। शुक्रवार को जिला मुख्यालय ककोर में स्थित  बेसिक शिक्षा विभाग में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य , जन जागरण मोर्चा के अध्यक्ष महेश चंद्र  पांडेय, सवणऀ सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष  विकास त्रिपाठी एडवोकेट, शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री पंकज तिवारी आदि  पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जनपद की  विभागीय अनेक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया और जन सूचना अधिकार के तहत कुछ सूचनाएं भी मांगी। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पदाधिकारियों को समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button