उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

सीएसजेएमयू में इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का शुभारंभ

सीएसजेएमयू के शारिरिक शिक्षा विभाग द्वारा इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में विभाग के छात्रों ने चार हाउस भगत, आजाद, महाराणा तथा शिवाजी की ओर से प्रतिनिधित्व किया।

कानपुर,अमन यात्रा : सीएसजेएमयू के शारिरिक शिक्षा विभाग द्वारा इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में विभाग के छात्रों ने चार हाउस भगत, आजाद, महाराणा तथा शिवाजी की ओर से प्रतिनिधित्व किया। उद्घाटन सत्र में इन चार हाउस के खिलाड़ियों के बीच वॉलीवॉल खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। पहला मुकाबला आजाद हाउस तथा भगत हाउस के मध्य हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि वि.वि. कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी तथा स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. आर.पी. भी मौजूद रहे। आयोजन सचिव डॉ. आशीष दुबे ने बताया कि यह प्रतियोगिता अब से हर शनिवार को आयोजित की जायेगी। जिसके अंतर्गत फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, जूडो, कराटे तथा ताइक्वॉन्डो समेत विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में ऑफिशियल्स के रुप में रजत सिंह, अतुल दीक्षित, निशा सिंह तथा सोनू मौजूद रहेंगे। डॉ. आशीष ने कहा कि इससे छात्रों के मन में खेलों के प्रति उत्साह तो बढ़ेगा ही साथ ही खिलाडी इन विभिन्न खेलों की बारीकियों भी समझ सकेंगे।
उद्घाटन की शुरुआत मार्चपास्ट से की गई। इसके बाद छात्रों द्वारा विभिन्न योग आसनों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर विभाग के छात्रों को एथलीट शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन विभाग के विद्यार्थी अद्म्या उपाध्याय तथा योगेश कुशवाहा द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. आशीष कटियार तथा निमिषा सिंह के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button