बांदाउत्तरप्रदेश

शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य क लिए जरूरी है योग

दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशन पर जनपद में योगाभ्यास सप्ताह चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 20 जून तक योगाभ्यास चलेगा।

बांदा। दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशन पर जनपद में योगाभ्यास सप्ताह चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 20 जून तक योगाभ्यास चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों में भी स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों को भी योगाभ्यास कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने विभागों को भेजे पत्र में रोजाना योगभ्यास कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी सूचना रोजाना सुबह 11 बजे तक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को ई-मेल व व्हाट्सएप के जरिए भेजने को कहा है। इसी श्रृंखला में बृहस्पतिवार को सीएमओ के निर्देशन पर कार्यालय में एसीएमओ सहित स्टाफ ने योगाभ्यास किया। सीएमओ ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुख व आध्यात्मिक प्रगति के लिए योग महत्वपूर्ण है। योग से बीमारियों को दूरकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। योग से नैतिकता का विकास होता है और शाश्वत मूल्यों को विकसित किया जा सकता है। यदि शरीर और मन को स्वस्थ रखना है तो हमें योग की शरण में जाना होगा। योग से आत्म शुद्धि होती है।

योग प्रशिक्षक/एपिडिमोलॉजिस्ट डा. प्रसून खरे ने कहा कि ब्रह्मांड पांच तत्वों से मिलकर बना है। वायु, जल, अग्नि, आकाश और पृथ्वी। पांचों में से किसी भी तत्व की कमी या अधिकता जीवन को असंतुलित कर देती है। कई प्रकार के विकार और रोग शरीर में उत्पन्न हो सकते हैं। इसे हम योग के माध्यम से दूर कर सकते हैं। 72 हजार नाड़ियों को संतुलित करने के लिए योग को विज्ञान से जोड़ा गया है। योग से केवल शारीरिक व्यायाम नहीं होता बल्कि योग इससे भी ऊपर है। मन के विकारों को दूर करने का योग महत्वपूर्ण साधन है।

इस मौके पर एसीएमओ डा. आरएन प्रसाद, स्टेनो आनंद शर्मा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button