कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बाइक चोरी का मामला, जांच शुरू

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बाइक चोरी हो जाने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया है पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की है।

पुखरायां,अमन यात्रा । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बाइक चोरी हो जाने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया है पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की है। पुखरायां कस्बा के वार्ड नंबर 2 राजीव नगर निवासी रामकुमार पुत्र अरविंद कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि वह थाना शट्टी के रुरगांव का रहने वाला है वह पुखरायां में वार्ड नंबर 2 राजीव नगर में किराए के मकान पर रह रहा है और भोगनीपुर में ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है.

बीती 15 जून को देर शाम करीब 10ः30 बजे उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी करके घर के अंदर खाना खाने चला गया और करीब 11ः00 बजे बाहर आया तो बाइक दरवाजे से नदारद थी उसने आस पास पड़ोस में जानकारी की तो कोई जानकारी नहीं मिली काफी प्रयास करने के बाद भी बाइक का पता ना चलने पर पुखराया चौकी में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बाइक चोरी किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया है जिसके आधार पर भोगनीपुर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की है। इस बाबत पुखराया चौकी इंचार्ज देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button