वाराणसीउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष ने सुनी शिकायतें

महीने के चौथे शनिवार को चौबेपुर थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र नें पीड़ितों की फरियाद सुनी और शिकायतों का नियत समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करनें का सम्बंधित को निर्देश दिए।

चौबेपुर/वाराणसी :  महीने के चौथे शनिवार को चौबेपुर थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र नें पीड़ितों की फरियाद सुनी और शिकायतों का नियत समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करनें का सम्बंधित को निर्देश दिए। शनिवार को चौबेपुर थाने पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित थाना समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष चौबेपुर के समक्ष कुल 18 शिकायतें पड़ी जिसमें 15 मामलें राजस्व से और 3 मामलें पुलिस से सम्बंधित थे।

ये भी पढ़े- विद्युत आपूर्ति सुबह 8-00 बजे से सायं 8-00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

जिसमें एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नही हुआ।सभी 18 मामलों के निस्तारण के लिए सम्बंधित पुलिस कर्मियों और राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया।थाना समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष चौबेपुर अनिल कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी चाँदपुर सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव व हल्का राजस्व कर्मी/ लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button