उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

सीएसजेएमयू के पत्रकारिता विभाग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइटिंग स्किल्स डेवलेपमेंट विषयक वैल्यू एडेड कोर्स की शुरु

सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एक सप्ताह की वैल्यू एडेड कोर्स इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइटिंग स्किल्स डेवलेपमेंट विषय पर शुरू की गई।

Story Highlights
  • चुनौतीपूर्ण कार्य है टी वी के लिए लेखन कार्य: हर्ष पाण्डेय
कानपुर,अमन यात्रा। सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एक सप्ताह की वैल्यू एडेड कोर्स इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइटिंग स्किल्स डेवलेपमेंट विषय पर शुरू की गई। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की प्रेरणा और मार्गदर्शन में शुरू किये गये इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ टी वी पत्रकार हर्ष पाण्डेय थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया लेखन एक ऐसा कौशल है, जिससे विजुअल को जीवंतता प्रदान की जाती है। यह किसी भी पत्रकार के लिए आसान नहीं होता है। इसके लिए सतत परिश्रम और अनुभव की आवश्यकता होती है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया लेखन को काफी चुनौतीपूर्ण कार्य बताया। टी वी के लिए लेखन चकाचौंध के साथ जिम्मेदारी भरा पेशा है। कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. रश्मि गौतम ने बताया कि इस मूल्य वर्द्धित कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की विभिन्न विधाओं पर अनेक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विशेषज्ञों जिनमें प्रशिक्षण और मुख्यधारा से जुड़े हुए लोग शामिल होंगे के व्याख्यान आयोजित किये जाये।
इसमें छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान देने के साथ-साथ व्यावहारिक पहलू को भी बताया और सिखाया जायेगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ. जितेन्द्र डबराल ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए सामाजिक प्रतिबद्धता को बनाये रखने पर जोर दिया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय विभाग के शिक्षक डॉ. ओम शंकर गुप्ता ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र कुमार पांडेय ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेम किशोर शुक्ला ने किया। इस मौके पर सागर कनौजिया एवं मीडिया टीम से रोहित, रतन, शुभा, शुभम, आदित्य एवं ज्योति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के प्रथम दिन विभिन्न विश्वविद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन और आफलाइन माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया लेखन की बारीकियों जाना। कार्यक्रम में सीएसजेएमयू, रामा विवि, माखनलाल विवि आदि के छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button