जालौनउत्तरप्रदेश

आम रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण हुए परेशान

गांव में आम रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के मौसम में समस्या का बढ़ना तय है। ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

जालौन(उरई)। गांव में आम रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के मौसम में समस्या का बढ़ना तय है। ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर निवासी गनपत सिंह, समर सिंह, दशरथ सिंह, शिवकुमार, रामसिंह, करन सिंह, रामेंद्र, संजीव बाबू, जसवंत आदि ने एसडीएम राजेश सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि बारिश का मौसम आने वाला है। गांव में सफाई व्यवस्था दुरूस्त न होने, नालियां चोक होने एवं अन्य कारणों के चलते उनके घरों के सामने आम रास्ते पर जलभराव की समस्या है। बारिश के दिनों में आमरास्ते पर जलभराव होगा है। यह समस्या हर वर्ष होती है। जलभराव से संक्रमण का भी डर रहता है। ग्रामीणों ने आम नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए जनहित में जलभराव की समस्या को दूर कराने की मांग एसडीएम से की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button