कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, रेफर  

भोगनीपुर कस्बा स्थित लसकरी बाबा के पास भाई को खाना देने के वास्ते आया एक 19 वर्षीय युवक पास में निकली हाइटेंशन लाइन से टच हो रहे बांस में उतरे अर्थिंग के करेंट की चपेट में आने से झुलस गया.

पुखरायां,अमन यात्रा। भोगनीपुर कस्बा स्थित लसकरी बाबा के पास भाई को खाना देने के वास्ते आया एक 19 वर्षीय युवक पास में निकली हाइटेंशन लाइन से टच हो रहे बांस में उतरे अर्थिंग के करेंट की चपेट में आने से झुलस गया जिसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कस्बे के लस्करी बाबा निवासी आरिफ ने बताया कि शुक्रवार को उसका भाई अहत्सान पुत्र रईश उम्र करीब 19 वर्ष उसे खाना देने के वास्ते आया था कि उसी समय वह पास में निकली हाइटेंशन लाइन से टच हो रहे बांस में उतरे अर्थिंग से करेंट की चपेट में आकर झुलस गया आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी ले जाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर आर वी सिंह द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button