कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जल शक्ति अभियान की नोडल वित्त एवं लेखा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती परमा सेन ने कैच द रेन अभियान की समीक्षा की दिये महत्वपूर्ण निर्देश

जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के तहत जनपद में चल रहे अभियान की हकीकत जानने हेतु भारत सरकार के वित्त एवं लेखा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती परमा सेन और उनके साथ टेक्निकल विशेषज्ञ श्री आलोक कुमार वर्मा अधिशाषी अधिकारी मिडिल गंगा ने जल शक्ति अभियान से जुड़े विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद में चल रहे इस महत्वपूर्ण अभियान के सम्बन्ध में जानकारी नोडल महोदया को उपलब्ध करायी।

Story Highlights
  • इस महत्वपूर्ण अभियान से ज्यादा से ज्यादा जन सामान्य को जोड़ा जाये, जल के बचत की गणना की जाये।
कानपुर देहात, अमन यात्रा :  जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के तहत जनपद में चल रहे अभियान की हकीकत जानने हेतु भारत सरकार के वित्त एवं लेखा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती परमा सेन और उनके साथ टेक्निकल विशेषज्ञ श्री आलोक कुमार वर्मा अधिशाषी अधिकारी मिडिल गंगा ने जल शक्ति अभियान से जुड़े विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद में चल रहे इस महत्वपूर्ण अभियान के सम्बन्ध में जानकारी नोडल महोदया को उपलब्ध करायी। सरकार की इस महत्वपूर्ण मुहिम को और भी कारगर तरीके जनपद में संचालित किया जाये इसके लिए नोडल महोदया ने कई अपने महत्वपूर्ण भी सुझाव भी दिये जिसमें उन्होंने कहा कि जल चैपाल और वाटर बजट के माध्यम से जन सामान्य को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाये साथ ही जनपद में जो भी उद्योग हैं उनको इस बात के लिए प्रेरित किया जाये कि वो इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ें। जल की महत्ता के प्रति हम सभी का कर्तव्य है कि हम आम आदमी को इसकी महत्ता से अवगत करायें साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में इस अभियान से जल की कितनी बचत हो रही है इसका एक डाटा अवश्य रखा जाये।

photo 5 1 4
हमें सम्पोषणीय विकास को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण अभियान को कारगर तरीके से संचालित करना है जिससे पृथ्वी पर आ रहे इस संकट से निजात पाया जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारी महोदया को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित ‘‘देहाती ब्राण्ड‘‘ (चना, बुकनू और बेसन) भेंट किया साथ ही उन्होंने जनपद की विशेषताओं को रेखांकित करती हुए एक काॅफी टेबल बुक भी भेंट की। इस मौके मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी एके द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button