कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर कस्बा को नगर पंचायत बनाए जाने पर लोगो की खुशी का कोई ठिकाना नही, बांटे लड्डू

मलासा विकासखंड स्थित बरौर कस्बा को नगर पंचायत बनाए जाने की अधिसूचना जारी होने पर शुक्रवार को कस्बावासियों सहित क्षेत्रवासियो ने भी हर्ष व्यक्त किया इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई भी दी।

पुखरायां,अमन यात्रा । मलासा विकासखंड स्थित बरौर कस्बा को नगर पंचायत बनाए जाने की अधिसूचना जारी होने पर शुक्रवार को कस्बावासियों सहित क्षेत्रवासियो ने भी हर्ष व्यक्त किया इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई भी दी। बताते चलें कि विकासखंड स्थित बरौर ग्राम पंचायत एक बड़ी ग्राम पंचायत के रूप में जानी जाती है जहां पर करीब 10 से 12 हजार के करीब लोग निवास कर रहे हैं वहीं एक लंबे अरसे से क्षेत्रीय लोग इसे नगर पंचायत बनाने की मांग करते रहे हैं शुक्रवार को बरौर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने की अधिसूचना जारी होने पर कस्बावासियों के साथ साथ क्षेत्रवासियों ने भी इस पर हर्ष व्यक्त किया तथा एक दूसरे का मुंह मीठा करा बधाई दी.

ये भी पढ़े-    अनंतापुर तथा अकोढ़ी ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट का कार्यक्रम संपन्न

वहीं कस्बावासियों राकेश डॉक्टर रामसेवक वर्मा आलोक कुमार दीपक सेन डॉक्टर मानसिंह बंगाली सियाराम काका राधा सविता सत्येंद्र लाला अवधेश सचान मतीन सिद्दीकी लल्लन गुप्ता आदि ने कहा कि कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाने से यहां क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी वहीं इस अवसर पर सभी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया वहीं फिलहाल परिसीमन में इसमें 5 वार्ड शामिल किए गए हैं जिनमें बरौर बहमनौती कैलई सैदलीपुर किशोरपुर शामिल है वहीं इस कार्य के लिए लोगों ने भोगनीपुर क्षेत्र से चुने गए विधायक तथा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राकेश सचान का भी आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button