कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
बरौर : तीन दिवसीय जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 08 अगस्त से
पटेल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनपद के समस्त माध्यमिक स्तरीय विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर सकती हैं।

पुखराया, अमन यात्रा । बरौर कस्बा स्थित पटेल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनपद के समस्त माध्यमिक स्तरीय विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर सकती हैं।
ये भी पढ़े- विभाग सख्त, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मांगी बीईओ के तबादले की सूचना
बरौर कस्बे के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय में जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मैच का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सोनेलाल सचान के द्वारा 8 अगस्त को किया जाएगा वॉलीबॉल का फाइनल 10 अगस्त को किया जाएगा वॉलीबॉल के लिए जनपद के माध्यमिक विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर सकती हैं।



