उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सोलर पैनल से जगमग होंगे सरकारी स्कूल

कानपुर देहात, अमन यात्रा  : बिजली के अभाव में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को गर्मी में नहीं बैठना पड़ेगा। न ही दूषित पानी पीकर बच्चे बीमार पड़ेंगे क्योंकि सरकार अब प्राइमरी स्कूलों में सोलर पॉवर प्लांट लगाने जा रही है। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में संसाधन बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं जिन विद्यालयों में बिजली पहुंचने की संभावना नहीं है वहां पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सरकार की इस योजना के तहत सभी स्कूल में सर्वे होगा फिर उसका क्रियान्वयन शुरू होगा।

ये भी पढ़े-  जनपद की बेटी प्रज्ञा सचान का पीसीएस में हुआ चयन, परिजनों में हर्ष

अलग-अलग योजनाओं के तहत शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग सूची तैयार करेगा। इसके लिए सांसद ग्राम, अन्तोदय ग्राम, आदर्श ग्राम के स्कूल और कस्तूरबा विद्यालयों को चयनित किया जायेगा। इसके बाद नेडा विभाग के अधिकारियों द्वारा सूची के स्कूलों का सर्वे किया जाएगा और उसके बाद शासन के पास सूची भेजी जाएगी। परिषदीय विद्यालयों में प्रति सोलर पावर प्लांट की स्थापना हेतु 2.65 लाख की दर से प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button