कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिथिलेश राजपूत बनी प्रधान संघ की अध्यक्ष, लोगो में हर्ष  

प्रधान संघ की अध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश राजपूत ने रूप रतन वाटिका में  प्रधानों को आमंत्रित कर बैठक बुलाई थी जिसमें 34 के प्रधानों ने आकर प्रधान संघ की अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत को प्रधान संघ का अध्यक्ष सुनिश्चित किया.

राहुल कुमार/झींझक :  प्रधान संघ की अध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश राजपूत ने रूप रतन वाटिका में  प्रधानों को आमंत्रित कर बैठक बुलाई थी जिसमें 34 के प्रधानों ने आकर प्रधान संघ की अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत को प्रधान संघ का अध्यक्ष सुनिश्चित किया आपको बता दें  विकासखंड के झींझक ब्लॉक में सभी प्रधानों को बैठक में बुलाया गया था जिसमें कुल 34 प्रधानों ने पहुंचकर प्रधान संघ के अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत पत्नी हरिश्चंद्र राजपूत को अध्यक्ष सुनिश्चित किया साथ ही झींझक खण्ड विकास अधिकारी कमलेश कुमार को प्रधानों के हस्ताक्षर वाली प्रति दी गई।

ये भी पढ़े-शिक्षकों ने बच्चों संग निकाली तिरंगा रैली, दिया देशभक्ति का सन्देश  

प्रधान संघ के अध्यक्ष बनते ही हरिश्चंद्र राजपूत के समर्थकों ने मिठाई बैठकर खुशी जताई।वहीं कार्यकरणी सदस्यों का गठन भी किया गया।वहीं पर बबलू शर्मा ने ब्लॉक परिसर में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया.  इस मौके पर शैलेंद्र कुमार पांडे(लालू भैया) ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा सबलपुर प्रधान सर्वेश कुमार राजपूत बृजेश कुमार मुखराम सिंह वीरू सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button