कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

रक्षाबंधन का त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। भोर से ही भाई बहनों के घर जाने के लिए निकल पड़े।

कानपुर देहात,अमन यात्रा । रक्षाबंधन का त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। भोर से ही भाई बहनों के घर जाने के लिए निकल पड़े। लोगों ने गुरूवार को भद्रा होने से कारण रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को मनाया। सुबह लोगों ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े-  देश हमेशा ही फौजी भाईयों की सेवा का ऋणी रहेगा : चेयरमैन

शहर से लेकर देहात तक मिठाई की दुकानें सज गईं थीं। बहनों ने मिठाई और राखी की दुकान पर खरीदारी जमकर की। सुबह बाइक से बहनें भाई के घर गईं। कहीं-कहीं भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाया। पूरे दिन रक्षा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। इस दौरान हर जगह चहलपहल रही।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button