कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

खंड शिक्षा अधिकारियों के जिला स्तर की ईकाई का हुआ गठन

बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों के जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। आज अकबरपुर में स्थित अनंत राज होटल में खंड शिक्षा अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सर्व सम्मति से जिला इकाई में पदाधिकारियों का चयन किया गया।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों के जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। आज अकबरपुर में स्थित अनंतराज होटल में खंड शिक्षा अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सर्व सम्मति से जिला इकाई में पदाधिकारियों का चयन किया गया। मुख्यालय बीईओ संजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, विकासखंड रसूलाबाद बीईओ मनोज कुमार पटेल को उपाध्यक्ष, मलासा बीईओ दिनेश चंद्र त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी बनाने के साथ साथ अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव संपन्न कर नव मनोनीत कमेटी का गठन किया गया।सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने माला पहनाकर पदाविहीत खंड खंड शिक्षा अधिकारियों का स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारियों की जनपदीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिकार और हक की लड़ाई में संगठन जिले से लेकर प्रदेश तक लड़ाई लड़ेगा।

beo

जब शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारियों के जनपद स्तरीय कार्यकारिणी के गठन की जानकारी हुई तो विभागीय कर्मचारियों और शिक्षकों ने हर्ष प्रकट किया। पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत कर मुंह भी मीठा कराया गया। इस मौके पर मुख्यालय बीईओ संजय कुमार गुप्ता, अकबरपुर बीईओ अजब सिंह, सरवनखेड़ा बीईओ संजय कुमार चौधरी, संदलपुर बीईओ चंद्रजीत सिंह, राजपुर बीईओ देवेंद्र सिंह पटेल, मलासा बीईओ दिनेश चंद्र त्रिपाठी, अमरौधा बीईओ आनंद भूषण, झींझक बीईओ प्रियंका बी. चौधरी, रसूलाबाद बीईओ मनोज कुमार पटेल, डेरापुर बीईओ नरेंद्र कुमार, मैथा बीईओ नसरीन फारुकी आदि मौजूद रहे।

बीईओ जनपदीय कार्यकारिणी :-

◆ संजय कुमार गुप्ता (अध्यक्ष)

◆ मनोज कुमार पटेल (उपाध्यक्ष)

◆ नसरीन फारुकी (उपाध्यक्ष महिला)

◆ प्रियंका बी०चौधरी (महामंत्री)

◆ अजब सिंह (संयुक्त मंत्री)

◆ नरेंद्र कुमार (कोषाध्यक्ष)

◆ दिनेश चंद्र त्रिपाठी (मीडिया प्रभारी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button