कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 525 मरीजों का किया गया उपचार

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत देवीपुर तथा पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को करीब 525 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों की देखरेख में किया गया वहीं चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।शुक्रवार को देवीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 150 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टरों की देखरेख में किया गया.

Story Highlights
  • “मौसम परिवर्तन के चलते वायरल संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ी है वहीं एलर्जी तथा पेट संबंधी मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है”

पुखरायां,अमन यात्रा । भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत देवीपुर तथा पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को करीब 525 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों की देखरेख में किया गया.  वहीं चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।शुक्रवार को देवीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 150 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टरों की देखरेख में किया गया वहीं पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी करीब 375 मरीजों का उपचार वहां मौजूद आंख कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गोविंद प्रसाद की देखरेख में किया गया.

ये भी पढ़े- जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं सीडीओ सौम्या की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

photo 14

वहीं आंख कान गला स्पेशलिस्ट डॉ मनोज ने बताया कि इन दिनों मौसम परिवर्तन के चलते वायरल संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ी है वहीं एलर्जी तथा पेट संबंधी मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है शुक्रवार को भी सबसे अधिक वायरल तथा एलर्जी से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया तथा उन्हें औषधि वितरित की गई।इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए अपने घरों के आस पास पानी जमा न होने दें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे बीमार होने की स्थित में योग्य चिकित्सक से ही परामर्श ले तथा जांच उपरांत ही मेडिसन का इस्तेमाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button