कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीडीओ की अध्यक्षता में प्रधान तथा सचिवों संग एक बैठक सम्पन्न

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड मलासा स्थित सभागार में शनिवार को खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत प्रधान तथा सचिवों संग एक बैठक आयोजित की गई बैठक में बदलते मौसम को देखते हुए विकासखंड के गांवों में संचारी रोगों के रोकथाम के संबंध में चर्चा की गई .

पुखरायां, अमन यात्रा । भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड मलासा स्थित सभागार में शनिवार को खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत प्रधान तथा सचिवों संग एक बैठक आयोजित की गई बैठक में बदलते मौसम को देखते हुए विकासखंड के गांवों में संचारी रोगों के रोकथाम के संबंध में चर्चा की गई . वहीं विकासखंड के धौकलपुरवा सविलियन विद्यालय का निरीक्षण भी खंड विकास अधिकारी द्वारा किया गया तथा निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पाई गई कमियों के निस्तारण के निर्देश भी पंचायत सचिव को दिए गए। शनिवार को विकासखंड मलासा स्थित सभागार में ग्राम प्रधानों तथा पंचायत सचिवों संग एक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता शिव गोविंद पटेल ने की वहीं बैठक में जेई लवकेश त्रिपाठी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

ये भी पढ़े-  थाना इंचार्ज की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस सम्पन्न

ado

बैठक में मौसम परिवर्तन के कारण गांवों में संचारी रोगों के रोकथाम के संबंध में चर्चा की गई. खंड विकास अधिकारी ने समस्त सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र के गांवों में साफ सफाई अवश्य कराएं कहीं पर भी नालियों में कूड़ा करकट एकत्र न होने दें तथा नालियों में डीडीटी का छिड़काव अवश्य करवाएं वहीं धौकलपुरवा सविलियन विद्यालय का निरीक्षण भी खंड विकास अधिकारी द्वारा किया गया इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान विद्यालय की खामियों के निस्तारण हेतु पंचायत सचिव धीरू यादव को निर्देशित भी किया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव मो. जावेद खान, धीरू यादव, शशांक यादव, रवि शुक्ला, जिज्ञासु मिश्रा व  कृष्ण मोहन भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button