कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आम जनमानस के 202 गुमशुदा मोबाईल सर्विलांस टीम ने किए बरामद, मोबाईल पाकर लोगों के खिले चेहरे

जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा आम जनमानस के 202 अदद गुमशुदा मोबाईल (अनुमानित कीमत लगभग 30,00,000/-रूपये) को बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा आम जनमानस के 202 अदद गुमशुदा मोबाईल (अनुमानित कीमत लगभग 30,00,000/-रूपये) को बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़े-  फर्जी शिक्षकों व कर्मचारियों पर कार्यवाही में ढिलाई पर चेतावनी

मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासित आम जनमानस के गुमशुदा हुए मोबाईलों के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस टीम द्वारा सार्थक प्रयास कर जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रदेश के अन्य जनपदों/अन्य प्रदेशों से पीडितों के गुमशुदा हुए मोबाईल (कुल मोबाईल 202 अदद अनुमानित कीमत 30,00,000/-रूपये) अत्यधिक संख्या में बरामद किये गये हैं।

sp1 1

उक्त के सम्बन्ध में आज पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा उपरोक्त बरामद मोबाईल उनके स्वामियों को वितरण किये गये। अपने-अपने मोबाईल पाकर लोगों के खिले चेहरे उक्त सराहनीय कार्य के लिये आम जनमानस द्वारा जनपद कानपुर देहात पुलिस के कार्यां की भूरि-भूरि प्रसंशा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button