कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बेसिक के शिक्षकों की होगी राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता 

योग को बढ़ावा देने के लिए परिषदीय शिक्षकों के मध्य राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता कराई जाएगी। यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ में होगी।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : योग को बढ़ावा देने के लिए परिषदीय शिक्षकों के मध्य राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता कराई जाएगी। यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ में होगी। इसके लिए निदेशक सुभा सिंह ने दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए योग प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 के आयोजन से संबंधित है। उक्त प्रतियोगिता का जनपद स्तर पर आयोजन संपन्न होने के बाद प्राप्त चयनित दो शिक्षकों (एक पुरुष, एक महिला) की सूची तैयार की जायेगी। जिसकी सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी को 10 दिसंबर 2022 तक गूगल फॉर्म के माध्यम से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ को देनी होगी.
जनपद स्तर से चयनित शिक्षक, शिक्षिका इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के प्रथम दो दिन महिला प्रतिभागियों एवं अंतिम दो दिन पुरुष प्रतिभागियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए समय सारिणी भी जल्द जारी की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button