फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस ने जालसाजी कर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्र अधिकारी के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अभियान गिरफ्तारी के तहत सुल्तानपुर घोष पुलिस ने एक जालसाजी कर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।

अमन यात्रा, खागा फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्र अधिकारी के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अभियान गिरफ्तारी के तहत सुल्तानपुर घोष पुलिस ने एक जालसाजी कर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।

ये भी पढ़े-  परिषदीय शिक्षकों को नहीं मिलते हैं पर्याप्त अवकाश

खागा तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत ग्राम निवासी रियाज अहमद उर्फ बाबा उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र अशरफ अली को दिनांक 28 नवंबर 2022 को तलाश दौरान गिरफ्तार कर लिया जिसे पकड़ कर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या476/2022 की धारा 419/420/467/468/468/471के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।वही थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तलाश दौरान उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार सरोज, आरक्षी संदीप कुमार ,कांस्टेबल कमलेश कुमार ,बिरजू यादव आदि ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया। और उन्होंने बताया कि लोगों से विदेश भेजने के बहाने एक एक लाख रुपए लेकर फर्जी वीजा व विदेश भेजने के लिए टिकट बनवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था।

Related Articles

AD
Back to top button