कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस 

रॉबिन हुड आर्मी पुखरायाँ की टीम ने भट्ठों के बच्चो को पेस्ट्रीज, समोसा एवं चॉकलेट, बिस्किट आदि देकर कुछ अनोखे तरीके से क्रिसमस का त्योहार मनाया।

पुखरायां। रॉबिन हुड आर्मी पुखरायाँ की टीम ने भट्ठों के बच्चो को पेस्ट्रीज, समोसा एवं चॉकलेट, बिस्किट आदि देकर कुछ अनोखे तरीके से क्रिसमस का त्योहार मनाया। उनके साथ संस्था के अंकित सिंह, परिवेश सचान, सौरभ सिंह, अनामिका सिंह, देविका गुप्ता, भूमि सिंह, माला श्रीवास्तव, आकांक्षा यादव, सुखराम सिंह और दानिश सिद्दीक़ी उपस्थित रहे। इस मौके पर टीम ने अपील की कि जो भी लोग नए साल या फिर क्रिसमस को सेलिब्रेट करना चाहते हैं वे अपनी ओर से जरूर कुछ ऐसा प्रयास करें जिससे कि गरीब परिवार के लोगों को मदद मिल सके।

 

इस दौरान उन्होंने भट्ठों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पाठ्य सामग्री, खिलौने व खाद् सामग्री उपहार स्वरूप दी। उन्होंने व उनकी टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ खूम मस्ती की।

Related Articles

AD
Back to top button