कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लाफिंग इंडिया फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मिलकर किया संस्था का आगाज एवं बेसहारा-बेघरों को बांटे गए कंबल 

लॉफिंग इण्डिया फ़ाउंडेशन हमारे कस्बे पुखरायाँ में एक नई संस्था है, जो कि कस्बे तथा उसके आस पास रहने वाले वृद्ध और बेसहारा लोगों की मदद के लिए सामने आई है, जिसने अपने काम को शुरुआत क्रिसमस की रात 24 दिसम्बर को कस्बे के आसपास रह रहे बेसहारा, बेघर लोगों की मदद कंबल वितरित कर की.

Story Highlights
  • संस्था निरंतर आप सबकी की मदद से कस्बे तथा आस पास रह रहे वृद्ध और बेसहारा लोगों की मदद करती रहेगी।
  • संस्था से जुड़ने या अपना योगदान देने के लिए आप +918896045422 पर सम्पर्क कर सकतें हैं।

अमन यात्रा, पुखरायां :  लॉफिंग इण्डिया फ़ाउंडेशन हमारे कस्बे पुखरायाँ में एक नई संस्था है, जो कि कस्बे तथा उसके आस पास रहने वाले वृद्ध और बेसहारा लोगों की मदद के लिए सामने आई है, जिसने अपने काम को शुरुआत क्रिसमस की रात 24 दिसम्बर को कस्बे के आसपास रह रहे बेसहारा, बेघर लोगों की मदद कंबल वितरित कर की. पुखरायां के आस पास के गांव हलदलपुर , भोगनीपुर, व पुखरायां स्टेशन में रहने वाले बेसहारा लोगों को रात में जा कर उनको कंबल दिए तथा रात में रोड के किनारे रह रहे लोग जो कि ठंड से परेशान थे उनकी मदद के रूप में कंबल का वितरण किया।

da1

साथ ही लाफिंग इंडिया फाउंडेशन ने छोटे बच्चों के साथ मिलकर  किया संस्था का आगाज-

लाफिंग इंडिया फाउंडेशन ने अपनी संस्था की शुरुआत क्रिसमस के शुभ अवसर पर भोगनीपुर निकट स्थित भट्ठे में रहने वाले बच्चों के साथ मिल कर की। जब किसी छोटे जरूरतमंद  बच्चों के चेहरे में हम एक न पूरी होने वाली आस देखते हैं तो उसे पूरा करना हमारा कर्तव्य बन जाता हैं। उसी कर्तव्य को पूरा करते हुए आज फाउंडेशन के सदस्यों ने मिल कर बच्चों को कपड़े और खाने की सामाग्री वितरित की तथा केक काट कर संस्था की शुरुआत की। उसके बाद बच्चों के साथ क्रिसमस का आनंद उठाया।

da2

ये भी पढ़े-  भारतीय खाद्य निगम डिपो राज्य भण्डारण निगम, जैनपुर एवं अकबरपुर स्थित चावल मिल, मे0 गोविन्द लघु उद्योग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जल्दी ही संस्था विभिन्न रूपों में लोगों की मदद कर के उनका हौसला बढ़ाती हुई नजर आयेगी। आशा करते हैं आप सब इस प्रयास में सहायता करेंगे। आज के सेलिब्रेशन में लॉफिंग इंडिया फाउंडेशन के फ़ाउंडर अंकित सिंह एवं टीम के सदस्य अनामिका सिंह, सौरभ सिंह, दानिश सिद्दीक़ी, भूमि सिंह, माला श्रीवास्तव और तारिक अंसारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button