वाराणसी

चकिया: इतने दिसंबर को आयेंगे India Ke Defence Minister , कई राज्यों के मंत्रियों के आने की संभावना…..

31 दिसंबर को आयेंगे India Ke Defence Minister , कई राज्यों के मंत्रियों के आने की संभावना

चंदौली। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 31 दिसंबर को चकिया स्थित अपने गांव भभौरा में भाभी नैनतारा देवी के त्रयोदशाह में शामिल होने आएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई केंद्रीय मंत्रियों के आने की भी संभावना है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।

IMG 20221227 WA0091

IMG 20221227 WA0080

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बड़े भाई काशीनाथ सिंह की पत्नी नैनतारा देवी का 19 दिसंबर को निधन हो गया था। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी अंत्येष्ठि में शामिल होने रक्षामंत्री आए थे। उनकी भाभी का त्रयोदशाह उनके पैतृक गांव चकिया ब्लॉक के भभौरा गांव में 31 दिसंबर हो होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि रक्षामंत्री सड़क मार्ग से आएंगे। सीएम योगी के भी आने की संभावना है। बताया कि रक्षामंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, चर्चा है कि कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री भी आएंगे।

Related Articles

AD
Back to top button