उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

कई दिनों से मानव संपदा पोर्टल ठप होने से बेसिक शिक्षकों की हाजिरी का संकट

मानव संपदा पोर्टल के बाधित होने से परिषदीय शिक्षक परेशान हैं। उनकी उपस्थिति का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, ऐसे में उन्हें अगले महीने वेतन समय से न मिल पाने का डर है। वहीं विभाग का कहना है कि वेतन का भुगतान समय से होगा।

Story Highlights
  • कई जगह उपस्थिति का नहीं हो सका सत्यापन, वेतन में देरी के आसार
  • छुट्टी के भी आवेदन नहीं हो पा रहे हैं, ऑफलाइन व्यवस्था के जरिए स्वीकृत हो रहे अवकाश
अमन यात्रा, कानपुर देहात :  मानव संपदा पोर्टल के बाधित होने से परिषदीय शिक्षक परेशान हैं। उनकी उपस्थिति का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, ऐसे में उन्हें अगले महीने वेतन समय से न मिल पाने का डर है। वहीं विभाग का कहना है कि वेतन का भुगतान समय से होगा।
ऐसी जानकारी मिल रही है कि विद्यालय स्तर पर कई जगह ऑफलाइन माध्यम से प्रधानाध्यापक अभी तक शिक्षकों की उपस्थिति सत्यापित नहीं कर सके हैं। वे पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
सामान्य व्यवस्था में भी शिक्षकों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन मानव संपदा पोर्टल पर ही करना होता है। अन्यथा अनुपस्थिति लग जाती है। पोर्टल बाधित होने से छुट्टी के भी आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। शिक्षक अपने अधिकारियों से पोर्टल जल्द ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। मामले में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद का कहना है कि पोर्टल अपडेट किया जा रहा है। वेतन का समय से भुगतान कराया जाएगा। शिक्षक परेशान न हों।
वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय का कहना है कि मानव संपदा पोर्टल पर अपडेशन कार्य चल रहा है जिस वजह से ऑनलाइन अवकाश लेने में समस्या आ रही है। ऐसी स्थिति में शिक्षक अपने प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी को अवकाश से संबंधित प्रार्थना पत्र पूर्व की भांति प्रेषित करें। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने के बाद किसी भी प्रकार की कोई भी सुनवाई अवकाश की सूचना के अभाव में संभव नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button