कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

झींझक कस्बे में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार  

मंगलपुर पुलिस ने बीते दिनों झींझक कस्बे में दो स्थानों पर हुई चोरी का खुलासा करने का दावा करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से जेवरात व नगदी भी बरामद की है।

Story Highlights
  • पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से जेवरात व नगदी भी बरामद की है।

राहुल कुमार/मंगलपुर। मंगलपुर पुलिस ने बीते दिनों झींझक कस्बे में दो स्थानों पर हुई चोरी का खुलासा करने का दावा करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से जेवरात व नगदी भी बरामद की है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में 26 नवंबर को शंकरगंज  में बेबी का घर सूना पाकर अज्ञात चोरों ने घर में चोरी की थी वही 13 दिसंबर की रात खानपुर रोड झींझक में बृजेंद्र सिंह की दुकान का ताला तोड़कर नगदी आदि सामान चोरी हो गया था।

ये भी पढ़े-  शिक्षक दिनेश कुशवाहा ने अपनी टीम संग बुजुर्गों को कपड़े वितरित किए

जिस पर पीड़ितो ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।सोमवार को मंगलपुर पुलिस ने मुंडेरा निवासी अंशु व रामकेश तथा लगरथा निवासी जीतू को झींझक  के खानपुर रोड पर गिरफ्तार किया। जिसमें पुलिस ने अंशु के पास से एक तमंचा 315 बोर एक अंगूठी और कुछ नगदी बरामद करने का दावा किया है ।वही जीतू के पास से एक चाकू व एक अंगूठी तथा रामकेश के पास से एक गुच्छा और कुछ नगदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह  ने बताया कि  पकड़े गए तीनों लोग दोनों चोरी की घटनाओं में लिप्त थे। उन्होंने पूछताछ में इसे स्वीकार किया है वही उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button