कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर, मलासा तथा जरसेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

रविवार को मलासा विकासखंड के बरौर, मलासा तथा जरसेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 85 मरीजों ने मौजूद डॉक्टरों द्वारा अपना उपचार कराया।

Story Highlights
  • चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

अमन यात्रा, पुखरायां। रविवार को मलासा विकासखंड के बरौर, मलासा तथा जरसेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 85 मरीजों ने मौजूद डॉक्टरों द्वारा अपना उपचार कराया। वहीं इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए। रविवार को विकासखंड के अलग अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया.

br3 1

बरौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग बीमारी से पीड़ित कुल 35 मरीजों ने पहुंचकर वहां मौजूद डॉक्टर जयंत कटियार द्वारा अपना उपचार कराया वहीं मलासा में कुल 26 तथा जरसेन में 24 मरीजों ने मौजूद डॉक्टर अमित निरंजन तथा डॉक्टर सौरभ सचान द्वारा अपना उपचार कराया तथा उन्हे औषधि भी वितरित की गई इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए.

br2

उन्होंने लोगों से बदलते मौसम के चलते बीमारी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने तथा जांच उपरांत ही मेडिसन का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर फार्मासिस्ट सुधीर सचान,त्रिलोकी नाथ,मिथुन पाल,राम प्रताप,फहीम, एलटी योगेंद्र सिंह,संगिनी ललिता सेंगर,रीता आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button