कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

देवेन्द्र सिंह बने अध्यक्ष, श्वेता शुक्ला महिला अध्यक्ष एवं अतुल महामंत्री

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव जनपदीय पर्यवेक्षक मनोज कुमार शुक्ला एवं चुनाव अधिकारी अजय कुमार गुप्ता के द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Story Highlights
  • राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक सरवनखेड़ा का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न

अमन यात्रा, कानपुर देहात। शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव जनपदीय पर्यवेक्षक मनोज कुमार शुक्ला एवं चुनाव अधिकारी अजय कुमार गुप्ता के द्वारा सम्पन्न कराया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने संगठन मंत्री के पद पर आशुतोष दीक्षित अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह महामंत्री के पद पर अतुल कुमार शुक्ला और महिला अध्यक्ष के पद पर श्वेता शुक्ला का निर्विरोध निर्वाचन किया।

कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए देवेंद्र सिंह ने उमेश राठौर को कार्यकारी अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष रवींद्र द्विवेदी एवं शिवकरन सचान को उपाध्यक्ष, राकेश सक्सेना, सुरेन्द्र सिंह चौहान को संयुक्त मन्त्री अजय तिवारी को आई टी सेल विनय शर्मा को मीडिया प्रभारी जया उपाध्याय को प्रवक्ता आलोक दीक्षित प्रचार मन्त्री धर्मेन्द्र शर्मा, गजेन्द्र सिंह, संदीप सिंह सेंगर को मन्त्री मन्जू कुशवाहा को महिला उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी महिला जिलाध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता कोषाध्यक्ष सुनील सचान एवं संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप कर मार्ग दर्शन प्रदान किया। चुनाव अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने समस्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

photo 1 1 1

इस दौरान धीरेन्द्र चौहान दिनेश चतुर्वेदी, शैलेश त्रिपाठी, निरुपम तिवारी, महेंद्र कटियार सुनील सोनकर, महावीर कमल धर्मेन्द्र चौहान, दीपक परमार विमल अवस्थी, विपिन त्रिवेदी बृजेन्द्र गौतम, विनोद शर्मा, विनोद पांडेय अनिल तिवारी, शशी प्रभा सचान आदि सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। धन्यवाद भाषण में महामंत्री अतुल शुक्ला ने कहा कि पिछले वर्षों में संगठन सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरा है। एक बार पुनः विश्वास बनाए रखने के लिए ब्लॉक सरवनखेड़ा की मातृ शक्ति शिक्षिका बहनों एवं भाइयों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।हम सब मिलकर सरवनखेड़ा के शिक्षकों की प्रत्येक समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button