कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ट्रैक्टर-ट्रक की जोरदार भिडंत से दो युवकों की मौत, ट्रक ड्राइवर घायल

भोगनीपुर कोतवाली के अमरौधा चौकी के अंतर्गत चौरा कस्बा स्थित रौनक ढाबा के निकट कानपुर झांसी नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक में आपस में हुई जोरदार भिडंत में ट्रैक्टर सवार सुजगवां निवासी दो युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के अमरौधा चौकी के अंतर्गत चौरा कस्बा स्थित रौनक ढाबा के निकट कानपुर झांसी नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक में आपस में हुई जोरदार भिडंत में ट्रैक्टर सवार सुजगवां निवासी दो युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई ।

वहीं ट्रक ड्राइवर आंशिक रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अमरौधा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह झांसी कानपुर नेशनल हाईवे पर चौरा गांव स्थित रौनक ढाबा के पास एक ट्रक तथा ट्रैक्टर ट्राली में आपस में जोरदार भिडंत हो गई।जिससे ट्रैक्टर में सवार भोगनीपुर कोतवाली के सुजगवां निवासी विकास कठेरिया पुत्र राजकुमार ऊर्फ राजू उम्र करीब 22 वर्ष तथा प्रमोद साहू पुत्र मैयादीन उम्र करीब 25 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं दुर्घटना में सुलतानपुर जिले के हलियापुर थानांतर्गत उमरा गांव निवासी ट्रक चालक मनोज पुत्र रमेश आंशिक रूप से घायल हो गया।

जिसे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया तथा दुर्घटना में मृत हुए दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।इंस्पेक्टर क्राइम महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

AD
Back to top button