उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अचानक आई तेज आंधी के पश्चात हुई बूंदाबांदी के चलते मौसम हुआ सुहावना

कानपुर देहात जिले में सोमवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी के पश्चात हुई बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहावना हुआ।वहीं दूसरी तरफ कहीं कहीं पेड़ उखड़कर गिरे तो कहीं आम की फसलों को भारी क्षति पहुंची।बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश समेत कानपुर देहात जिले में लोगों को भीषण गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रह रहा है.

Story Highlights
  • कहीं कहीं पेड़ उखड़कर गिरे तो कहीं आम की फसलों को भारी क्षति पहुंची।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात जिले में सोमवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी के पश्चात हुई बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहावना हुआ।वहीं दूसरी तरफ कहीं कहीं पेड़ उखड़कर गिरे तो कहीं आम की फसलों को भारी क्षति पहुंची।बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश समेत कानपुर देहात जिले में लोगों को भीषण गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रह रहा है।वहीं सोमवार दोपहर कानपुर देहात में अचानक आई तेज आंधी के पश्चात हुई बूंदाबांदी से मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ।दोपहर बाद अचानक हुए मौसम परिवर्तन से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।अभी उत्तर प्रदेश में मानसून तो सक्रिय नहीं हुआ है लेकिन आहट मिलना शुरू हो गई है।

c6c9f9da 24f0 4e9a 8c3d d5bb82dd3f26

वहीं बादलों की आवाजाही में लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की।दूसरी तरफ मलासा विकासखंड के बिहार का मजरा राय रामापुर में अचानक आई तेज आंधी में पेड़ उखड़कर गिरने से किसानों को क्षति हुई।किसान सौरभ ने बताया कि सोमवार दोपहर आई अचानक तेज आंधी में उसके खेत में खड़े आम के दो पेड़ उखड़कर गिर गए।जिसके कारण क्षति हुई है।साथ ही आम की फसलों को भी भारी क्षति का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान गिरने व प्री मानसून वर्षा तथा हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

Related Articles

AD
Back to top button