कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौराडाढा निवासी एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की सोमवार दोपहर मलासा लालपुर के मध्य रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौराडाढा निवासी एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की सोमवार दोपहर मलासा लालपुर के मध्य रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गौराडाढा निवासी कमल सिंह यादव पुत्र रामनाथ उम्र करीब 55 वर्ष की सोमवार दोपहर मलासा तथा लालपुर के मध्य रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मृत्यु हो गई।

 

घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज देवीपुर किशन पाल सिंह ने हमराहियों सहित घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

AD
Back to top button