कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चेयरमैन प्रतिनिधि करूणा शंकर ने जन संपर्क कर बीजेपी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड सौंपा 

चेयरमैन प्रतिनिधि ने पार्टी के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत नगर पालिका परिषद पुखरायां क्षेत्र के गणमान्य व्यापारियों से जनसंपर्क स्थापित कर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के सेवा सुशासन के 9 साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड सौंपा तथा मिस्ड कॉल के जरिए उन्हें पार्टी से जोड़कर आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। बुधवार को चेयरमैन प्रतिनिधि ने पार्टी के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत नगर पालिका परिषद पुखरायां क्षेत्र के गणमान्य व्यापारियों से जनसंपर्क स्थापित कर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के सेवा सुशासन के 9 साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड सौंपा तथा मिस्ड कॉल के जरिए उन्हें पार्टी से जोड़कर आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

बुधवार को चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर ने पुखरायां कस्बे के व्यापारियों सत्यम अग्रवाल,मनोज गुप्ता इत्यादि से मिलकर उन्हें केंद्र की बीजेपी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड सौंपा।

IMG 20230629 WA0000

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया।मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है।इस अभियान में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के एक हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी द्वारा संपर्क किया जा रहा है।इस दौरान उन्होंने मिस्ड काल के जरिए उन्हें पार्टी से जोड़कर आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सरकार को समर्थन देने की अपील की।

 

Related Articles

AD
Back to top button