कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से एक बालक की मौत, दो झुलसे

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर गुरुवार की शाम शुरू हुई तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक बालक की मृत्यु हो गई वहीं एक बालक समेत दो झुलस गए।जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है।

ब्रजेंद्र तिवारी/ अर्पित कुशवाहा, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर गुरुवार की शाम शुरू हुई तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक बालक की मृत्यु हो गई वहीं एक बालक समेत दो झुलस गए।जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।उपजिलाधिकारी ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की बात कही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहजहांपुर निवासी अरविंद बाबू अपने खेत में झोपड़ी डालकर रह रहा था।गुरुवार की शाम अचानक शुरू हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसके 10 वर्षीय पुत्र देव बाबू की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं आशीष शुक्ला का चौदह वर्षीय पुत्र शिव गंभीर रूप से झुलस गया।

जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।दूसरी घटना बरौर थाना क्षेत्र के नेरा कृपालपुर की है।जहां पर महबूब खान का 32 वर्षीय पुत्र कासिम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।जिसे उपचार हेतु अकबरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की बात कही।थाना इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।वहीं उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी तथा गंभीर रूप से झुलस हुए दोनों को उपचार के लिए भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button