कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बारिश के चलते अलग- अलग गांवों में मकान गिरने से दो बुजुर्गों की मौत

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में बीते गुरुवार को देर शाम हुई तेज बारिश के चलते दो अलग अलग गांवों में मकान गिरने से दो बुजुर्गों की मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में बीते गुरुवार को देर शाम हुई तेज बारिश के चलते दो अलग- अलग गांवों में मकान गिरने से दो बुजुर्गों की मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं उपजिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराए जाने की बात कही है।बताते चलें कि कानपुर देहात समेत समूचे उत्तर प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।जिसके चलते कच्चे मकान गिरने का सिलसिला चालू है।बीते गुरुवार की देर शाम हुई तेज बारिश में तहसील क्षेत्र के गिरदौं निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग सभादीन पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।जिसके चलते उसमें दबकर बुजुर्ग की मृत्यु हो गई।वहीं दूसरी घटना में डींग गांव निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग रामबाबू पुत्र बल्देवप्रसाद गुरुवार की शाम अपने छत की मरम्मत कर रहा था कि उसी समय हुई तेज बारिश में उसका कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।जिसके चलते उसमें दबकर उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज किशन पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था।मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

AD
Back to top button